फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: बागपत में सरेबाजार युवक की गोली मारकर हत्या, वारदात को अंजाम देकर फरार हुए बदमाश

Mon, 09 Nov 2020 06:32 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
baghpat police - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के बागपत में सोमवार को बड़ौत कोतवाली क्षेत्र में सरेराह युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना से मौके पर अफरा तफरी मच गई। सनसनीखेज वारदात को अंजाम देकर हमलावर बाइक पर सवार होकर फरार हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार  बड़ौत कोतवाली क्षेत्र के बावली गांव में शिवम उर्फ फोड़ू 25 की बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। झगड़े की रंजिश में वारदात अंजाम दी गई।

बताया गया कि सोमवार को शिवम गांव में ही दुकान से सामान खरीदने गया था। इस बीच बाइक पर सवार होकर आए तीन हमलावरों ने उस पर गोली चला दी, जिसमें शिवम की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


बाइक सवार हमलावर वारदात को अंजाम देकर तमंचे लहराते हुए फरार हो गए। सीओ बड़ौत आलोक कुमार, कोतवाली प्रभारी अजय शर्मा गांव पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। हत्या की वजह झगड़े की पुरानी रंजिश बताई जा रही है। सीओ बड़ौत का कहना है कि जांच की जा रही है।
विज्ञापन


नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें