फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: बिजनौर में सपा महिला नेता 20 घंटे से नजरबंद, बीमार पति से मिलने जाना भी हुआ मुश्किल, लगाए गंभीर आरोप

Thu, 23 Jul 2026 11:18 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

बिजनौर के धामपुर में समाजवादी पार्टी महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश सचिव ओमकारी यादव को पुलिस द्वारा पिछले 20 घंटे से घर में नजरबंद रखने का आरोप है। वह कार्यकर्ताओं के साथ रामपुर में चल रहे धरने में शामिल होने जाना चाहती थीं। आरोप है कि पुलिस ने उन्हें जाने से रोक दिया। महिला नेता के अनुसार, उनके बीमार पति का मुरादाबाद में उपचार चल रहा है और उन्हें उनकी देखभाल के लिए भी जाने नहीं दिया गया।
विज्ञापन
सपा महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश सचिव को किया नजरबंद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिजनौर जनपद में धामपुर थाना क्षेत्र की रानी बाग कॉलोनी में समाजवादी पार्टी महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश सचिव ओमकारी यादव को पुलिस द्वारा पिछले 20 घंटे से घर में नजरबंद रखने का मामला सामने आया है। आरोप है कि ओमकारी यादव कार्यकर्ताओं के साथ रामपुर में चल रहे धरने में शामिल होने के लिए जाना चाह रही थीं, लेकिन पुलिस ने उन्हें घर से बाहर नहीं निकलने दिया।

विज्ञापन


रामपुर धरने में जाने की तैयारी कर रही थीं
बताया गया कि ओमकारी यादव कार्यकर्ताओं के साथ रामपुर में चल रहे धरने में शामिल होने का प्रयास कर रही थीं। इसी दौरान पुलिस ने उन्हें घर में ही रोक दिया। समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं का आरोप है कि पुलिस ने उन्हें पिछले करीब 20 घंटे से घर से बाहर नहीं निकलने दिया। इस दौरान उनके घर के बाहर पुलिस की निगरानी रही। मामले की जानकारी मिलने के बाद पार्टी कार्यकर्ता और समर्थक भी मौके पर पहुंचे।

यह भी पढ़ें: Meerut: इकलौते बेटे की मौत से उजड़े परिवार के सपने, मां के लौटते ही पांचवीं मंजिल से गिरा, जताई साजिश की आशंका

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

बीमार पति का मुरादाबाद में चल रहा उपचार
ओमकारी यादव के पति पिछले कई दिनों से बीमार हैं और उनका मुरादाबाद में उपचार चल रहा है। आरोप है कि पुलिस उन्हें पति की देखभाल और उपचार के लिए भी जाने नहीं दे रही थी। बताया गया कि बुधवार देर रात करीब 11 बजे वह किसी तरह दवा लेकर वापस लौटीं। हालांकि, उनके पति की तबीयत अभी भी ठीक नहीं है। इसको लेकर भी परिवार और समर्थकों में चिंता बनी हुई है।

कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे
मौके पर महिपाल सिंह यादव, कपिल यादव, विपिन यादव, हरिओम यादव, हितेश यादव सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं। मामले में पुलिस की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें