फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजनौर: चावल के गर्म मांड से भरे भगोने में गिरा बीएसएफ का जवान, उपचार के दौरान अस्पताल में हुई मौत

Sat, 29 Feb 2020 03:02 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
मृतक जवान का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल के कोलकाता बॉर्डर पर तैनात उत्तर प्रदेश के बिजनौर निवासी जवान अरूण कुमार की चावल के गर्म मांड से भरे भगोने में गिरने से मौत हो गई। जवान कुके के रूप में बटालियन का खाना बनाता था।

विज्ञापन


यहां शनिवार सुबह वह खाना बनाने के बाद चावल से निकले मांड से भरे भगोने को फेंकने के लिए जा रहा था कि अचानक पैर फिसलने से भगोने में ही जा गिरा। इससे वह बुरी तरह झुलस गया। जवान को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं बेटे की मौत की खबर सुनकर परिजनों में कोहराम मच गया। 

जिले के नगीना क्षेत्र निवासी अरुण पुत्र सुंदरा सिंह पश्चिम बंगाल के कोलकाता में बटालियन 112 कल्याणी बीएसएफ में कांस्टेबुल कुक के तौर पर तैनात था। परिजनों ने बताया कि फोन पर उन्हें सूचना मिली कि उनका पुत्र गुरुवार को खाना बनाते समय चावल के मांड से भरे भगोने में गिरने से झुलस गया था, जिसकी शनिवार को उपचार के दौरान अस्पताल में मौत हो गई। मृतक जवान के भाई के 
विज्ञापन


बताया गया कि जवान के घर में बूढ़े माता पिता, तीन बहनें, एक भाई, पत्नी व डेढ़ साल के मासूम है। मृतक का भाई भी आईटीबीपी में कुक के पद पर तैनात है। उनके अनुसार जवान का शव फ्लाइट से आज शाम तक बिजनौर पहुंचेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें