फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ: गंगानगर स्थित रेडीमेड कपड़ों की दुकान में लगी भीषण आग, लाखों को नुकसान, मालिक हुआ बेहोश

Sat, 29 Feb 2020 02:33 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
fire in shop - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मेरठ के गंगानगर में शुक्रवार देर रात एक दुकान में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। आग इतनी भयंकर थी कि दुकान में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। सूचना पर फायर ब्रिगेड और पुलिस मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। पुलिस के अनुसार दुकान में शॉर्ट सर्किट होने से आग लगी है। वहीं आग लगने से हुए नुकसान को देखकर दुकान के मालिक की हालत बिगड़ गई जिसे नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार गंगानगर के कसेरू बक्सर में ब्लॉक बी निवासी गौरव रस्तौगी की रेडीमेड कपड़ों की दुकान है। शुक्रवार देर रात दुकान में अचानक आग लग गई। दुकान से आग की ऊंची लपटें देखकर आसपास के लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। सूचना पर दमकल विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे लेकिन तब तक आग ने विकराल रूप धारण कर लिया था। कई घंटे की मशक्कत के बाद आखिरकार आग पर काबू पा लिया गया। 

आग से दुकान में रखा तकरीबन चालीस लाख का सामान राख हो गया। मौके पर मौजूद दुकान के मालिक आग से हुए नुकसान को देखकर बेहोश हो गया। परिजनों ने तुरंत उसे अस्पताल में भर्ती कराया। 
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार जिस जगह आग लगी है वहां तकरीबन आठ से दस दुकाने एक दूसरे से सटी हुई हैं। गनीमत रही कि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया अन्यथा आसपास की दुकानें भी चपेट में आ सकती थीं। जांच पड़ताल में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की बात सामने आई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें