फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: टीबी मरीजों को बेहतर सुविधा देने में दूसरे स्थान पर बिजनौर

Fri, 29 Mar 2024 01:30 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। जिले में स्वास्थ्य एवं कल्याण केंद्रों पर मरीजों को बेहतर सुविधाएं दी जा रहीं हैं। इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि केंद्रों पर टीबी मरीजों को बेहतर सुविधा देने में बिजनौर प्रदेश में दूसरे स्थान पर है।
विज्ञापन


जिले में 339 स्वास्थ्य एवं कल्याण केंद्र संचालित हो रहे हैं। केंद्रों पर ज्यादातर बीमारियों का इलाज किया जा रहा है। इन केंद्रों पर टीबी मरीजों की सैंपलिंग कर दवाई की सुविधा भी दी जा रही है। वरिष्ठ उपचार पर्यवेक्षक नकुल कुमार ने बताया कि स्वास्थ्य एवं कल्याण केंद्रों पर बेहतर इलाज देने पर बिजनौर ने जनवरी और फरवरी में प्रदेश में दूसरी रेंकिंग पाई है। स्वास्थ्य एवं कल्याण केंद्रों पर टीबी की दवाई, बलगम की जांच, मरीजों के खाते में डीबीटी के माध्यम से 500 रुपये भेजने की सुविधा दी जा रही हैं।
केंद्र के दायरे में जितने भी टीबी के मरीज हैंं, उन मरीजों को दवाई केंद्र से ही दी जा रही है। जिससे उन्हें परेशानी का सामना नहीं करना पड़ रहा है। जिले में वर्तमान में टीबी के 5287 मरीजों का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

वर्जन : जिले में टीबी मरीजों का बेहतर इलाज किया जा रहा है। स्वास्थ्य एवं कल्याण केंद्रों पर भी सुविधाएं बढ़ाई गई हैं। केंद्रों पर अच्छी सुविधा देने में बिजनौर दूसरे स्थान पर है। - डॉ. पीआर नायर, जिला क्षय रोग अधिकारी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें