फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: यात्रियों से भरी बस पलटी, बाइक सवार की मौत, दर्जनों लोग घायल

Thu, 15 Feb 2018 08:39 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
प्राइवेट बस पलटी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बिजनौर में बालावाली मंडावर रोड पर बस अनियंत्रित होकर बाइक सवार को कुचलते हुए गड्ढे में गिर गई। बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। बस में सवार करीब 40 यात्री घायल हो गए। बस में चीख पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अपने वाहनों व एंबुलेंस से अस्पताल भिजवाया। हादसे के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने बस चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।  

विज्ञापन


बृहस्पतिवार सुबह करीब 11 बजे एक प्राइवेट बस बालावाली से किरतपुर जा रही थी। बालावाली मंडावर मार्ग पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पास बस एक बाइक सवार को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर उसी बाइक सवार के ऊपर पलट गई। बाइक सवार के ऊपर गिरने के बाद बस फिर सड़क किनारे करीब पांच फीट गहरे गड्ढे  में फिसल गई। बाइक सवार व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। बस गड्ढे में पलटने से बस में सवार यात्रियों में चीख पुकार मच गई। बस में 70 यात्री सवार थे, इनमें से करीब 40 घायल हो गए। बस, बाइक के पीछे से आ रही थी। बस पलटने से बस के आगे के शीशे भी टूट गए। मौके पर मौजूद लोगों व राहगीरों ने टूटे शीशों के बीच से बस यात्रियों को बाहर निकाला। थाना मंडावर व डायल 100 पुलिस भी तुरंत मौके पर पहुंची और घायलों को अपने वाहनों व एंबुलेंस से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। मृतक की शिनाख्त गांव विलासपुर निवासी 40 वर्षीय सतेंद्र के रूप में हुई है।

पढ़ें : हादसा : पूर्व सांसद शाहिद अखलाक के चचेरे भाई समेत दो की मौत, कई घायल
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलने पर एसडीएम वीके सिंह व सीओ सिटी गजेंद्रपाल सिंह मौके पर पहुंचे। बस में सवार गांव दयालवाला निवासी 14 वर्षीय नीतीश, शेखुपुरा निवासी 45 वर्षीय राजू, दयालवाला निवासी 30 वर्षीय लीलावती, रामजीवाला निवासी 25 वर्षीय प्रतिभा, भोजपुर निवासी 55 वर्षीय रफीक अहमद, नारायणपुर निवासी 50 वर्षीय मुन्नी देवी, मिर्जापुर निवासी 60 वर्षीय मुन्नी देवी, मिर्जापुर निवासी 35 वर्षीय रेणु, फजलपुर निवासी 52 वर्षीय सुमित्रा, जहानाबाद निवासी 60 वर्षीय हरस्वरूप, नगीना निवासी 35 वर्षीय गुड्डी देवी, गांव फतेहपुर निवासी 35 वर्षीय उमा रानी, शेखुपुरा निवासी 30 वर्षीय रेणु व आठ वर्षीय वासु, रामपुर निवासी 22 वर्षीय ललित, फतेहपुर निवासी 60 वर्षीय रतन सिंह, शेखपुर खादर निवासी 20 वर्षीय अनमोल, भोजपुर निवासी 20 वर्षीय गुलिस्तां, मंडावर निवासी 28 वर्षीय मोनू, खिरनी निवासी 70 वर्षीय अय्यूब शाह आदि घायल हो गए। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर एक ही चिकित्सक होने के कार एक दर्जन से अधिक घायलों को रेफर किया गया। गांव कोहरपुर निवासी 12 वर्षीय अनुज, दयालवाला निवासी 14 वर्षीय नीतीश व 38 वर्षीय विजेंद्र को जिला अस्पताल आए। वहां चिकित्सकों ने उनका उपचार किया। बस में सवार अन्य लोग दूसरे बस से अपने गंतव्य की ओर चले गए। हादसे के बाद बस चालक भी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने बस चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें