बिजनौर के किरतपुर क्षेत्र में स्थित मोतीचूर मंदिर के सामने बने गेट पर एक वृद्ध द्वारा सार्वजनिक रूप से नमाज़ पढ़े जाने का वीडियो वायरल हो रहा है। जिसे लेकर मंगलवार दोपहर को हिंदू संगठनों में रोष व्याप्त है।
उत्तर प्रदेश के बिजनौर में किरतपुर थानाक्षेत्र में धार्मिक स्थल के बाहर नमाज पढ़ने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वहीं धार्मिक स्थल के समक्ष नमाज पढ़ने को लेकर हिंदू संगठनों में रोष व्याप्त है। उन्होंने पुलिस से मामले में कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार किरतपुर क्षेत्र में स्थित मोतीचूर मंदिर के सामने बने गेट पर एक वृद्ध द्वारा सार्वजनिक नमाज़ पढ़े जाने का वीडियो वायरल हो रहा है। जिसे लेकर मंगलवार दोपहर को हिंदू संगठनों में रोष व्याप्त है। उन्होंने कोतवाल से शिकायत कर कार्यवाही की मांग की है।
वीडियो में धार्मिक स्थल के सामने बने गेट के बराबर में एक वृद्ध द्वारा नमाज पढ़ी जा रही है। यह वीडियो रविवार की शाम का बताया जा रहा है। उक्त वीडियो 1 मिनट 59 सेकंड का बनाया गया है। जिसमें एक वृद्ध नमाज पढ़ते हुए साफ दिखाई दे रहा है। जो नगर में चर्चा का विषय बना हुआ है।
हिंदु जागरण मंच के अंशुल आर्य एवं सोनू तोमर, भाजपा के संजय चौहान एवं संदीप चौधरी आदि ने कोतवाल मनोज कुमार से मंदिर के सामने सार्वजनिक नमाज पढ़ने की शिकायत करते हुए कार्यवाही की मांग की है। कोतवाल मनोज कुमार ने बताया कि वह जांच कर कार्रवाई करेंगे।