फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्विटर पर छिड़ी जंग, पाकिस्तानी मूल के लेखक तारिक फतह और गीतकार के बीच जमकर बहस, ये है पूरा माजरा

Sun, 26 Apr 2020 12:04 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

बिजनौर के एक फल विक्रेता के विवादित वीडियो पर ट्विटर पर वार छिड़ गई है। पाकिस्तानी मूल के कनाडाई लेखक तारिक फतह ने अपने ट्विटर अकाउंट से इस वीडियो को शेयर किया तो उनके और गीतकार जावेद अख्तर के बीच सोशल मीडिया प्लेटफार्म ट्विटर पर वार छिड़ गई है। ट्विटर यूजर्स भी इस घटना पर तरह- तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

विज्ञापन


20 अप्रैल को किसी ने मोबाइल से वीडियो शूट कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। यह वीडियो बिजनौर के मोहल्ला बुखारा का बताया जा रहा है। इसमें कैमरे के पीछे से एक व्यक्ति एक वृद्ध फल विक्रेता पर बोतल में गंदा पानी भरकर उसे केलों पर छिड़कने का आरोप लगा रहा है। जिसके बाद वृद्ध भी कान पकड़कर गलती मानता दिख रहा है। पाकिस्तानी मूल के कनाडाई लेखक तारिक फतह ने वायरल वीडियो को अपने ट्विटर अकाउंट से शेयर करते हुए लिखा कि मेरी कम्युनिटी को ये क्या हो गया है। हम मुस्लिम क्या बन गए हैं।

यह भी पढ़ें: भाजपा विधायक विक्रम सैनी बोले- जमाती अपने आप को छुपाकर फैला रहे बीमारी
विज्ञापन


उनके इस ट्वीट से नाराज गीतकार जावेद अख्तर ने जवाब में ट्वीट किया... क्या बकवास है। अगर कोई दिमागी बीमार व्यक्ति इस इरादे से किसी खास जगह जाएगा तो क्या वह सार्वजनिक रूप से इस तरह करेगा। क्या वह घर से बोतल में... भरकर नहीं लाएगा। आप इस बकवास पर कैसे यकीन कर सकते हैं।  तारिक फतह आप अपना कॉमन सेंस इस्तेमाल करिए। इसके बाद  तारिक फतह और जावेद अख्तर के बीच ट्विटर पर जमकर तीर चल रहे हैं।
विज्ञापन


इस घटना पर कई ट्विटर यूजर्स ने भी प्रतिक्रिया दी हैं। एक यूजर ने लिखा कि मियां जावेद अख्तर, अगर आपका दिल इन केलों को खाने का हो तो आप खा सकते हैं। दूसरे ने लिखा कि मुस्लिमों को गैर मुस्लिमों से घृणा करने की कैसी शिक्षा दी जा रही है। यदि इन घटनाओं पर रोक नहीं लगी तो ऐसा न हो कि गैर मुस्लिम एक दिन इन लोगों का बहिष्कार करने लगें।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें