फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दर्दनाक हादसा: परिवार पर टूटा गम का पहाड़, दंपती सहित तीन की मौत, मचा कोहराम

Tue, 17 Nov 2020 06:26 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
मृतकों का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बिजनौर में मंडावली क्षेत्र के गांव नारायणपुर रतन निवासी दंपती सहित तीन की सड़क हादसे में मौत हो गई। वहीं दो बच्चे सहित चार घायल हो गए। उधर, हादसे की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन


नजीबाबाद तहसील के मंडावली थाना क्षेत्र के गांव नारायणपुर रतन निवासी इस्माइल का 35 वर्षीय पुत्र अलताफ अपनी पत्नी 32 वर्षीय जीनत, 11 वर्षीय पुत्री नुजहत और पांच वर्षीय पुत्र मो. अफ्फान के साथ गुड़गांव से प्राइवेट टैक्सी से अपने गांव आ रहा था। टैक्सी गांव कांठपुर नजीबाबाद निवासी नसीम चला रहा था। क्षेत्र के दो अन्य यात्री भी टैक्सी में सवार थे। सोमवार की देर रात मुरादनगर के निकट टैक्सी और ट्रक की भीषण टक्कर हो गई। 

हादसे में अलताफ, जीनत और चालक नसीम की मौत हो गई, जबकि दोनों बच्चे नुजहत व मो. अफ्फान गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में मंडावली और शेखुपुरा गांव के दो अन्य लोग भी हैं। हादसे में दंपती की मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: सोने-चांदी के प्राचीन सिक्के देख ग्रामीणों में मची खलबली, खुदाई में निकला खजाना, देखिए तस्वीरें
विज्ञापन


बताया जाता है कि अलताफ गुड़गांव में नाई का काम करता था। वह अपने परिवार के साथ घर आ रहा था। पोस्टमार्टम के बाद देर शाम तक तीनों शव पहुंचने की संभावना है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें