फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसा: बंद पड़े स्कूल की दीवार के नीचे दबकर छात्रा की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Thu, 20 Dec 2018 10:13 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बिजनौर के गांव मकनपुर में नामकरण संस्कार की दावत के दौरान कार्यक्रम स्थल की दीवार गिर गई, जिसके नीचे दबकर 12 वर्षीय छात्रा की मौत हो गई। परिजनों ने बिना पोस्टमार्टम कराए ही छात्रा का अंतिम संस्कार कर दिया। 

विज्ञापन


गांव की संस्था आदर्श शिशु मंदिर की ओर से गांव में स्कूल बनवाया गया था। पांच-छह साल पहले स्कूल में पढ़ाई बंद करा दी गई थी। अब स्कूल भवन को किसी कार्यक्रम के लिए गांव वालों को किराए पर दे दिया जाता है। गुरुवार को गांव के तेजपाल सिंह की पौत्री का नामकरण था। स्कूल के भवन में ही दावत का कार्यक्रम था। गांव के ही ओमप्रकाश की 12 वर्षीय पुत्री सानिया भी दावत खाने गई थी। जैसे ही वह स्कूल के गेट पर पहुंची तो एक पिलर दीवार सहित उसके ऊपर गिर गया। सानिया मलबे के नीचे दब गई। ग्रामीणों ने ईंट और मलबा हटाकर किसी तरह छात्रा को बाहर निकाला। लेकिन सिर में चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन

वहीं सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची, लेकिन परिजनों ने कोई भी कानूनी कार्रवाई कराने से इनकार कर दिया। जिसके बाद पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर शव परिजनों को सौंप दिया। परिजनों के मुताबिक सानिया रूपपुर के चौधरी मनुव्वा सिंह इंटर कॉलेज में कक्षा छह की छात्रा थी। वह अपने परिवार में चार बहन भाइयों में सब से छोटी थी। 

500 रुपये प्रतिदिन है भवन का किराया
स्कूल में शिक्षण का कार्य बंद होने के बाद से उसे गांव में होने वाले कार्यक्रमों के लिए 500 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से किराया लेकर दिया जाता है। लेकिन उसकी जर्जर हो रही दीवारों आदि की मरम्मत की तरफ कोई ध्यान नहीं दिया गया। जिसके कारण दीवारें और भी जर्जर होती चली गईं और दुर्घटना का कारण बनी। इस बात को लेकर ग्रामीणों में भवन की समिति के खिलाफ रोष व्याप्त है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें