बिजनौर में रेहड़ के लालबाग में धारा नदी में बह रहीं लकड़ियों को निकालने के प्रयास में एक युवक नदी में डूब गया। ग्रामीणों ने युवक की काफी तलाश की लेकिन, अंधेरे के कारण कोई कामयाबी नहीं मिल सकी। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से सर्च ऑपरेशन चलाया, लेकिन युवक का कोई सुराग नहीं मिल सका।
गांव निवासी प्यारा सिंह ने बताया कि 45 वर्षीय तारा सिंह पुत्र केहर सिंह मंगलवार की शाम अपने भांजे नवप्रीत सिंह के साथ कल्लूवाला के साप्ताहिक बाजार में खरीदारी करने आया था। वापस आते समय तारा को गांव के समीप धारा नदी में लकड़ियां बहकर आती दिखाई दी।