फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: धारा नदी से लकड़ियां निकालते हुए युवक डूबा, तलाश जारी, अभी तक नहीं लगा कोई सुराग

Wed, 09 Aug 2023 06:09 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर

सार

Bijnor News : धारा नदी से लकड़ियां निकालते हुए एक युवक डूब गया। युवक की तलाश जारी है लेकिन, अभी तक कोई सुराग नहीं लगा है।
विज्ञापन
नदी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिजनौर में रेहड़ के लालबाग में धारा नदी में बह रहीं लकड़ियों को निकालने के प्रयास में एक युवक नदी में डूब गया। ग्रामीणों ने युवक की काफी तलाश की लेकिन, अंधेरे के कारण कोई कामयाबी नहीं मिल सकी। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से सर्च ऑपरेशन चलाया, लेकिन युवक का कोई सुराग नहीं मिल सका।

विज्ञापन


गांव निवासी प्यारा सिंह ने बताया कि 45 वर्षीय तारा सिंह पुत्र केहर सिंह मंगलवार की शाम अपने भांजे नवप्रीत सिंह के साथ कल्लूवाला के साप्ताहिक बाजार में खरीदारी करने आया था। वापस आते समय तारा को गांव के समीप धारा नदी में लकड़ियां बहकर आती दिखाई दी।

बताया कि नवप्रीत व तारा सिंह शाम को लालबाग के निकट धारा नदी से लकड़ियां निकालने चले गए। तभी तारा नदी के तेज बहाव के कारण पानी में बह गया। नवप्रीत के शोर मचाने पर ग्रामीण मौके पर इकट्ठा हो गए और तारा की खोज करने लगे। लेकिन खराब मौसम व अंधेरे के कारण कोई सफलता हासिल नहीं हो सकी।

यह भी पढ़ें: UP: निराश्रित गोवंशों को पकड़ गोकशी, दिल्ली के होटलों में भेजते थे गोमांस, पुलिस से बचाता था भगवा रंग का गमछा
विज्ञापन

हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस ने बगीचा सिंह, कुलवंत सिंह, आशा सिंह, विक्रम सिंह आदि ग्रामीणों के साथ बुधवार की सुबह धारा नदी, बैराज क्षेत्र आदि में युवक को ढूंढने का प्रयास किया लेकिन, उसका कोई पता नहीं लग सका। इस मौके पर थाना प्रभारी सुनील कुमार, चौकी इंचार्ज कल्लूवाला विनोद पांडेय सहित पुलिस कर्मी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें: Maa Tujhe Pranaam: अमर उजाला ने किया वीरांगनाओं का सम्मान, शहीदों की याद में हर आंख हुई नम
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें