बिजनौर में एक किशोरी ने पुलिसकर्मी पर उसे प्रेम जाल में फंसाकर अस्मत के साथ खेलने का आरोप लगाया है। एसपी को दी शिकायत में उसने कहा कि मंदिर में शादी करने के बाद गर्भपात कराकर उसके साथ मारपीट करके मोबाइल भी छीन लिया। पुलिसकर्मी ने दूसरी शादी रचा ली। फेसबुक के माध्यम से दोनों में दोस्ती हुई थी। एसपी से किशोरी ने पुलिसकर्मी के खिलाफ कार्रवाई करने की गुहार लगाई है।
हरिद्वार जिले के एक गांव की निवासी किशोरी हाल में बिजनौर जिले के नगीना देहात क्षेत्र के एक गांव में रहती है। किशारी ने एसपी से शिकायत की है कि 2019 में फेसबुक के माध्यम से उसकी दोस्ती अलीगढ़ जिले के थाना खैर के गांव नगरा निवासी कृष्ण कुमार चौधरी से हो गई। कृष्ण कुमार मैनपुरी जिले के थाना करैल में सिपाही है। कृष्ण कुमार ने उसे प्रेम जाल में फंसा लिया और उसे मैनपुरी बुलाकर मंदिर में उससे शादी की व होटल में रखा। बाद में थाने ले गया। वहां उसे एक महिला पुलिसकर्मी के कमरे पर रखा। हर माह कृष्ण कुमार उसे अपने कमरे पर बुलाता रहा। अपने दोस्तों के घर भी उसे रखा। बाद में उसे मां के पास हरिद्वार भेज दिया। किशोरी के दो फर्जी आधार कार्ड भी उसने बनवाकर उसमें उम्र बढ़वा दी। उसका नाम बदलकर दूसरा रख लिया। एक स्टेडियम में उसे भर्ती करा दिया, जहां वह कबड्डी टीम में शामिल हो गई।
यह भी पढ़ें: मेरठ और बागपत में जहरीली शराब का कहर... 24 घंटे में तीन की मौत, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
आरोप है कि जनवरी 2020 में गर्भवती होने पर कृष्ण कुमार ने उसका गर्भपात करा दिया। एक महिला चिकित्सक के पास उसे उपचार कराने को भेजा। पुलिसकर्मी ने उससे मां से दो लाख रुपये लाने को कहा। वह मां के पास आई तो लॉकडाउन लग गया। इस दौरान वह कृष्ण कुमार के संपर्क में रही। 31 अगस्त को किशोरी की मां उसे नजीबाबाद बस स्टैंड पर छोड़ आई। वहां कृष्ण कुमार का साथी उसे अलीगढ़ जिले के गांव नगरा में ले गया। वहां पता चला कि कृष्ण कुमार ने 30 जून को आगरा निवासी सोनिया से शादी कर ली। सोनिया, कृष्ण कुमार, उसकी बहन रीना व साथियों ने उसे बुरी तरह पीटा व मोबाइल छीन लिया। किशोरी ने इस मामले में एसपी से कार्रवाई करने की गुहार लगाई है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/