उत्तर प्रदेश के बिजनौर में गुरुवार सुबह नगर पालिका में ठेकेदारी करने वाले एक युवक ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
वहीं युवक ने मरने से पहले सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखा, जिसमें उसने नगर पालिका के चेयरपर्सन व उसके पुत्र को आत्महत्या के लिए जिम्मेदार ठहराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
यह भी पढ़ें: बागपत: सिपाही ने पुलिस चौकी में की आत्महत्या, दरोगा की सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली
जानकारी के अनुसार चांदपुर नगर पालिका में ठेकेदारी करने वाले युवक साहिल ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। साहिल ने फेसबुक पर लिखा है कि उसकी मौत के जिम्मेदार चांदपुर नगर पालिका के चेयरपर्सन पुत्र अरशद अंसारी व उनके चमचे यूनुस व फकरु हैं।
मृतक युवक ने आगे लिखा कि उनके कहने पर उसने नगर पालिका में काम किया था। लेकिन अब पैसे देने का नंबर आया तो वे उसे पुलिस की धमकी दे रहे हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/