थाने में शिकायत करने पहुंचे पीड़ित मां-बेटा।
- फोटो : MAWANA
मवाना। हस्तिनापुर रोड पर मां-बेटे पर बाइक सवार आधा दर्जन बदमाशों ने हमला कर पांच हजार रुपये की नकदी छीन ली। पीड़ित द्वारा थाने में तहरीर दी गई है। गांव रानी नंगला निवासी बबीता पत्नी बबली ने तहरीर में बताया कि वह पुत्र अनिकेत के साथ दोपहर में बाइक द्वारा मवाना से घर लौट रही थी। हस्तिनापुर रोड रामबाग स्थित एक बैंक के पास करीमपुर गांव निवासी दो युवक अन्य तीन साथियों के साथ वहां पहुंच गए और हमला कर दिया। आरोपियों ने उससे मारपीट करते हुए पांच हजार रुपये छीन लिए। शोर सुनकर आसपास के लोगों को आता देख आरोपी फरार हो गए। पीड़ित द्वारा पुलिस को मामले की जानकारी दी गई। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।