एक युवती ने गांव के ही युवक पर शादी का झांसा देकर पांच साल तक दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपी गांव छोड़कर फरार हो गया है। मामला यूपी में बिजनौर जनपद के अफजलगढ़ थाना क्षेत्र का है।
युवती ने सीओ को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसका गांव के ही एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। वह शादी का झांसा देकर पांच साल तक उससे दुष्कर्म करता रहा। अब आरोपी शादी करने से मना कर रहा है। युवती ने बताया कि युवक के शादी से मना करने पर परिजनों ने उसका रिश्ता पास के ही एक गांव में कर दिया था। बावजूद इसके आरोपी ने गुमराह कर उसका रिश्ता तुड़वा दिया। अब जब आरोपी युवक पर शादी करने का दबाव बनाया तो वह गाली-गलौज कर मारपीट पर उतारू हो गया। आरोपी के भाई भी रास्ते में आते जाते समय उस पर फब्तियां कसते हैं। अब आरोपी उसे मुंह खोलने पर जान से मारने की धमकी दे रहा है।
वहीं सीओ कृपाशंकर कन्नौजिया का कहना है कि तहरीर मिल गई है। मामले की जांच कराई जा रही है। आरोप सही पाए जाने पर आरोपी पर कार्रवाई की जाएगी।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/