फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजनौर: सांसद साक्षी महाराज को धमकी देने वाला गिरफ्तार, स्थानीय पुलिस और खुफिया एजेंसी भी हुई सक्रिय

Wed, 17 Jun 2020 09:38 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर

सार

  • कुवैत से दी थी धमकी, कपड़े सिलाई का काम करता है 
  • मंडावली के गांव मिर्जापुर का रहने वाला है आरोपी गफ्फार 
विज्ञापन
पुलिस ने हिरासत में लिया। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उन्नाव से भाजपा सांसद साक्षी महाराज को बम से उड़ाने की धमकी देने के आरोपी मोहम्मद गफ्फार को एटीएस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी बिजनौर जिले का निवासी है। उसने कुवैत से कॉल करके सांसद को धमकी दी थी।
विज्ञापन


सांसद को विदेश के एक नंबर से कॉल की गई थी। कॉल करने वाले ने उन्हें अपशब्द कहे थे और बम से उड़ाने की धमकी दी थी। इस मामले की जांच एटीएस (एंटी टेरेरिस्ट स्क्वॉड) को सौंपी गई थी। एटीएस को जांच में पता चला कि कॉल कुवैत से की गई।

कॉल करने वाले का नाम पता मालूम चलने पर बिजनौर जिले के थाना मंडावली के गांव मिर्जापुर बेग से आरोपी मोहम्मद गफ्फार को गिरफ्तार कर लिया गया। कड़ाई से हुई पूछताछ होने पर गफ्फार ने स्वीकार किया कि उसने यह कॉल तब की थी, जब वह कुवैत गया था। गफ्फार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

छह माह से गांव में रह रहा था गफ्फार 
भाजपा सांसद साक्षी महाराज को बम से उड़ाने की धमकी देने का आरोपी गफ्फार कपड़े सिलाई का कार्य करता है। कुवैत में रहकर भी सिलाई का काम करता था। सांसद को धमकी देने के बाद वह भारत लौट आया था और करीब छह महीने से अपने गांव में ही रह रहा था।

गांव में वह खेतीबाड़ी का काम कर रहा था। उसके खिलाफ संगीन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज हुई थी। आरोपी गफ्फार के पास से मोबाइल फोन, पासपोर्ट, आधार कार्ड व कुवैत की सिविल आईडी भी बरामद हुई है। 

आरोपी गफ्फार को एटीएस गिरफ्तार करके ले गई। अब स्थानीय पुलिस के साथ ही खुफिया एजेंसियां भी सक्रिय हो गई हैं। यह भी जांच की जाएगी कि कुवैत में रहते हुए सांसद साक्षी महाराज को बम से उड़ाने की धमकी उसने किसके इशारे पर दी, कहीं इसके पीछे कोई गहरी साजिश तो नहीं थी। आरोपी किन लोगों के संपर्क में था, यह भी पता लगाया जाना जरूरी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें