फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी के इस जिले में 37 हजार विद्युत उपभोक्ता लापता, अब रिकाॅर्ड तलाश रहा निगम

Wed, 17 Jun 2020 08:30 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क,अमर उजाला, मुजफ्फरनगर

सार

  •  विद्युत निगम के रिकाॅर्ड में हैं, लेकिन बिल नहीं करते जमा
  • मंत्री के आदेश पर बिलों का रिकाॅर्ड से किया जा रहा मिलान
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विद्युत निगम में चली आ रही आंकड़ों की बाजीगरी का नमूना सामने आया है। करीब 37 हजार उपभोक्ता ऐसे हैं जिन्हें कनेक्शन तो जारी हुए लेकिन उनके बिल जमा नहीं हो रहे। ऊर्जा मंत्री के आदेश पर विभाग ने रिकार्ड खंगालना शुरू किया है। विद्युत कनेक्शनों और बिल जमा करने वालों का मिलान किया जा रहा है।
विज्ञापन


विद्युत निगम के आंकड़ों और वास्तविकता को लेकर काफी झोल रहता है। लाइन लॉस, बिजली चोरी तो कभी बिलों की गड़बड़ी को लेकर निगम चर्चाओं में रहता है, लेकिन इस बार बिजली कनेक्शन ही विवादों में आ गए हैं।

ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने विभागीय समीक्षा में पाया कि कनेक्शनों की संख्या अधिक है जबकि बिजली बिल जमा करने वाले कम हैं। उन्होंने इस रिकार्ड की छानबीन कर दुरुस्त कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर जनपद में छानबीन शुरू हुई तो हकीकत सामने आ गई। जिले में करीब तीन लाख 81 हजार विद्युत उपभोक्ता हैं, लेकिन इनमें से लगभग तीन लाख 44 हजार 39 उपभोक्ता ही बिल जमा कर रहे हैं।

बाकी 36961 उपभोक्ताओं का पता नहीं है। इन उपभोक्ताओं के कनेक्शन विभागीय रिकार्ड में चालू हैं लेकिन बिल जमा नहीं होने से विद्युत निगम का नुकसान बढ़ता जा रहा है। मंत्री के आदेश के बाद ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में ऐसे कनेक्शनों की छानबीन की जा रही है। 


यह है कनेक्शनों का हाल 
क्षेत्र             कुल कनेक्शन      बिल जमा         बिल जमा नहीं 
ग्रामीण क्षेत्र     2.20 लाख         207189          12811
शहरी क्षेत्र      1.61 लाख         136850           24150

इन्होंने कहा -
कुछ कनेक्शन ऐसे हैं जिनका बिल स्टॉप हुआ है या स्थायी रूप से डिस्कनेक्ट हो गए हैं, लेकिन विभागीय रिकार्ड में अभी दर्ज हैं। कुछ डबल कनेक्शन भी हैं। ऐसे कनेक्शन तलाश का रिकार्ड को दुरुस्त किया जा रहा है। - आरडी सिंह, अधीक्षण अभियंता, शहरी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें