फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजनौर: तालाब से निकलकर गांव में घुसा मगरमच्छ, मचा हड़कंप

Wed, 09 Dec 2020 05:19 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
विज्ञापन

बिजनौर के अफजलगढ़ में गांव हिदायतपुर चौहड़वाला में एक मगरमच्छ तालाब से निकल कर बस्ती में जा घुसा। ग्रामीणों ने मगरमच्छ को रस्सियों से बांधकर वन विभाग को सूचना दी। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने मगरमच्छ को कब्जे में ले लिया।

विज्ञापन


पूर्व प्रधान विष्णु सिंह, नदीम, साजिद, नबाब, कृपाल पाल सिंह, कोमल सिंह पाल, कामेंद्र, रामकुमार तथा नरेश सिह आदि ने बताया कि जारत के निकट स्थित तालाब से निकलकर एक मगरमच्छ बस्ती में जा घुसा। पहले तो मगरमच्छ को देखकर उनके होश उड़ गए।

बमुश्किल गांव वालों ने हिम्मत जुटाकर मगरमच्छ को रस्सियों से बांधा और गांव के बाहर बाग में ले गए। वन विभाग को सूचना दी। मौके पर पहुंचे वन विभाग के कर्मचारी जयदेव तथा सुभाष ने मगरमच्छ को कब्जे में ले लिया। इससे ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। ग्रामीणों का कहना है कि गांव के तालाब से पहले भी एक मगरमच्छ निकलकर बस्ती में आ गया था।
विज्ञापन


ग्रामीणों का कहना है कि इस तरह मगरमच्छ के गांव में आने से कभी कोई अनहोनी हो सकती है। वन दरोगा सुनील राजौरा का कहना है मगरमच्छ को कब्जे में ले लिया है। इसको कल बुधवार को रामगंगा में छोड़ा जाएगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें