उत्तर प्रदेश के बिजनौर में शेरकोट क्षेत्र के गांव से तीन दिन पूर्व लापता हुए प्रेमी युगल ने नूरपुर-स्योहारा मार्ग पर गांव सरकड़ी के पास नहर में कूदकर आत्महत्या कर ली। दोनों के शव नहर में मिले हैं। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवती की शादी तय हो गई थी। शुक्रवार को उसका लग्न जाना था।
शेरकोट थाना क्षेत्र के गांव महमदाबाद निवासी नरेश चौहान के 19 साल के बेटे दीक्षित और राजू वाल्मीकि की 18 साल की बेटी शालू 14 जून की शाम करीब सात बजे गांव से लापता हो गए थे। दोनों के परिजनों ने उनकी तलाश की, लेकिन दोनों का कुछ पता नहीं चला। थाने में उनकी गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी।
दोनों के परिजन थाने में भी साथ-साथ आते जाते रहे। उधर, युवक-युवती ने नूरपुर-स्योहारा मार्ग पर गांव सरकड़ी के पास छोटी नहर में कूदकर खुदकुशी कर ली। दोनों के शव गुरुवार को नहर में उतराते मिले।