फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोनावायरस पर वार करेंगी ये तीन चीजें, दावा है- नहीं पड़ेगी अन्य दवा की जरूरत

Thu, 05 Mar 2020 12:17 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर

सार

लौंग, इलायची और कपूर कोरोना वायरस पर वार करने के लिए कारगर हैं।
विज्ञापन
कोरोना वायरस - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लौंग, इलायची और कपूर कोरोना वायरस पर वार करने के लिए कारगर हैं। क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी के अनुसार कोरोना वायरस को नष्ट करने के लिए लौंग, इलायची और कपूर का मिश्रण काफी हद तक फायदा पहुंचाएगा। इन तीनों चीजों में वायरस संक्रमण को खत्म करने की ताकत होती है।

विज्ञापन


दुनिया भर में कोरोना वायरस ने कोहराम मचा रखा है। कोरोना वायरस हजारों लोगों की जान ले चुका है और हजारों लोग आज भी इसकी चपेट में हैं। इस वायरस से बचने के लिए लोग तरह तरह के उपाय ढूंढ रहे हैं। कहा जा रहा है कि लौंग, इलायची और कपूर को रुमाल में रखने या फिर इन तीनों का ताबीज बांधकर बच्चों की बाजू में बांधने अथवा उनके गले में डालने से कोरोना का संक्रमण हमला नहीं करेगा। 

यह भी पढ़ें: यूपी के बिजनौर में मिला कोरोना वायरस का संदिग्ध मरीज, स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप
विज्ञापन


इस बारे में क्षेत्रीय आयुर्वेदिक, यूनानी अधिकारी इसमपाल सिंह से बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि कोरोना जुकाम से होने वाला वायरस है। इससे लड़ने के लिए इलायची, पिपली, गिलोय, तुलसी पत्र आदि का काढ़ा बनाकर पीने से इस पर काफी हद तक विराम लगाया जा सकता है। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि लौंग, इलायची और कपूर में एंटी वायरल तत्व पाए जाते हैं। साथ ही वासा पत्र और मिश्री का मिश्रण बनाकर काढ़ा पीएं तो यह और भी लाभदायक सिद्ध होगा। उन्होंने बताया कि हमारी इन चीजों का कोई साइड इफेक्ट नहीं है। ये पूर्णत: प्राकृतिक चीजे हैं। ये शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने का भी काम करती हैं।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें