इस दौरान एक आरोपी का मोबाइल फोन उनके घर में ही गिर गया। छात्रा के पिता का कहना है कि डिब्बे में जहरीला पदार्थ था, जिसके पीने के कुछ देर बाद ही छात्रा की मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। घटना की सूचना पर सीओ सिटी अरुण कुमार मौके पर पहुंचे और जांच की।
सीओ के अनुसार परिजनों ने तहरीर में बताया है कि किशोरी घर पर अकेली थी, आरोपी घर में आए और उसे जहर पिलाकर भाग गए। रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है, पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/