बिजनौर में गुरुवार को गंज मार्ग पर बाइक व ट्रक की भिड़ंत में बाइक सवार घायल हो गया। उसकी बाइक धूं धूं कर मौके पर ही जल गई। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
शहर कोतवाली के गांव स्वाहेड़ी निवासी 40 वर्षीय अनिल गुरुवार शाम करीब चार बजे बाइक से गंज की ओर से आ रहा था। हल्दौर की ओर से जा रहे ट्रक व बाइक में रोडवेज वर्कशॉप के पास भिड़ंत हो गई।
पैर में चोट लगने से अनिल घायल हो गया। उसके साथ बाइक पर एक बच्चा भी था। उसे कोई चोट नहीं आई। अनिल की बाइक मौके पर ही धूं धूं कर जल गई। पुलिस ने मौके पर जाकर ट्रक को थाने ले आई।