फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा, विदेशों से एड्स के रूप में मिल रही 'मौत' की सौगात

Mon, 14 Jan 2019 12:55 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
एचआईवी
विज्ञापन

यूपी के बिजनौर जिले में एड्स रोगियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। चंद आनंदित क्षणों की चाह में लोग अपने को मौत के पास ले जा रहे हैं। पीड़ित की काउंसिलिंग में खुलासा हुआ है कि विदेशों और महानगरों में काम करने वाले जिले के अधिकांश लोग युवतियों और महिलाओं के चक्कर में फंसकर इस बीमारी का शिकार हो रहे हैं। जिले में यह आंकड़ा एक हजार के करीब पहुंच चुका है। 

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, जिले में वर्ष 2018 में करीब 118 एचआईवी के मरीज मिले हैं। इनमें से जिला अस्पताल में 82, महिला अस्पताल में 22 और नजीबाबाद में 14 एचआईवी रोगी मिल चुके हैं। इसके अलावा जिले भर में करीब 861 एड्स के रोगी पंजीकृत हैं। साथ ही करीब 830 रोगियों का इलाज किया जा रहा है।

वहीं राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण कार्यक्रम के नोडल अधिकारी बीएस रावत के मुताबिक, काउंसिलिंग के दौरान यह बात सामने आई है कि जिले के अधिकांश लोगों को विदेशों और देश के महानगरों से मौत की यह सौगात बांटी जा रही है। इनमें अधिकांश पुरुष शामिल हैं। 

इन अस्पतालों में उपलब्ध निशुल्क जांच
नोडल अधिकारी के अनुसार जिला अस्पताल, जिला महिला अस्पताल, नजीबाबाद के महिला अस्पताल, 11 ब्लॉक के पीएचसी में एचआईवी की जांच फ्री की जाती है। सभी अस्पतालों में पर्याप्त मात्रा में किट उपलब्ध हैं।
विज्ञापन

लक्षण
1. बार-बार बुखार आना। 
2. अधिक थकान होना। 
3. मांसपेशियों में खिंचाव होना। 
4. जोड़ों में दर्द व सूजन।  
5. गला पकना। 
6. सिर में लगातार दर्द बने रहना।  

बचाव के उपाय 
1. मरीज के साथ भेदभाव न हो। 
2. समय से उपचार कराएं। 
3. सामान्य व्यक्ति भी जांच कराएं।  
4. असुरक्षित यौन संबंध बनाने से बचें।  
5. खून चढ़ाने से पहले जांच अवश्य कराएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें