उसके बाद शिवभक्तों का जत्था एक साथ चला।पेट्रोल पंप के निकट पहुंचने पर शिवभक्तों की सात बाइक पर 14 शिवभक्त ही मिले। एक बाइक पर सवार दो शिवभक्त लापता होने शिवभक्तों की तलाश की।
सरवनपुर पर तैनात पुलिसकर्मी और होमगार्ड ने शिवभक्तों को बाइक के अनियंत्रित होने पर बाइक सवारों के सरवनपुर नहर में गिरने की जानकारी दी। सरवनपुर के पुलिया पर बाइक का टूटा हुआ शीशा और माला मिली।
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। आस-पास तलाशने पर भी शिवभक्तों का कोई सुराग नहीं मिला। पुलिस रात भर सरवनपुर नहर में तलाश करती रही। सुबह थानाध्यक्ष संजय कुमार और पुलिसकर्मी के साथ पीएसी भी शिवभक्तों की तलाश करने मौके पर पहुंची।
सरवनपुर नहर में गिरने से बरेली के भोजीपुरा निवासी प्रदीप पुत्र महीलाल और सुरेंद्र पुत्र परेश्वरीलाल लापता हो गए। जत्थे में शामिल शिव भक्त मनीष, शुभम ,राजपाल ,फूल कुमार, कुलदीप ,श्रवनपुर नहर पर अपने साथियों की तलाश करने में जुटे हैं।