मंगलवार सुबह राहगीरों ने लिसाड़ी गांव में रेलवे ट्रैक के पास झाड़ियों में एक युवक की सड़ी-गली लाश पड़ी देखी। घटना की जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त का प्रयास किया।
घटनास्थल पर पहुंचे परिजनों ने मृतक की पहचान खालिद के रूप में की थी। परिजनों ने खालिद के दो दोस्त इंतजार भूरन के खिलाफ हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा किया था।
मामले की जांच में जुटी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर पूछताछ की, जिसमें आरोपियों ने पुलिस को बताया कि उन्होंने पहले ट्रैक के पास शराब पी थी। इस दौरान दोनों आरोपियों का किसी बात पर खालिद से झगड़ा हो गया।
आरोपियों ने खालिद को ट्रेन के आगे धक्का दिया। ट्रेन ने खालिद को झाड़ियों में फेंक दिया। इसके बाद आरोपियों ने जेल जाने के डर से किसी को भी घटना की जानकारी नहीं दी।
एसएसपी डॉ. विपिन ताडा का कहना है कि दोनों दोस्तों ने शराब पीकर हुए झगड़े में खालिद को ट्रेन के आगे धक्का दिया था। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।