फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़ी खबर: रालोद को पश्चिम में लगा तगड़ा झटका, राष्ट्रीय प्रवक्ता रोहित जाखड़ ने सभी पदों से इस्तीफा दिया

Fri, 03 May 2024 10:48 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

राष्ट्रीय लोकदल को पश्चिम में  तगड़ा झटका लगा है। पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता रोहित जाखड़ ने सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है। इस्तीफा देने की वजह भी सामने आई है। हालांकि वह पार्टी में बने रहेंगे लेकिन पदों पर नहीं रहेंगे।  
विज्ञापन
रोहित जाखड़ का रालोद से इस्तीफा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय प्रवक्ता रोहित जाखड़ ने अपने सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने आरएलडी अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह को अपना इस्तीफा भेज दिया है। भाजपा द्वारा यौन उत्पीड़न मामले में आरोपी रहे बृजभूषण सिंह के बेटे करण भूषण को केसरगंज से टिकट दिए जाने के विरोध में यह इस्तीफा दिया है।

विज्ञापन


 रोहित ने बताया कि आरएलडी विभिन्न मुद्दों को लेकर लोगों को न्याय दिलाने के लिए संघर्ष कर रही है। जयंत चौधरी के फैसले के बावजूद भाजपा कहीं भी कोई संवेदनशीलता नहीं दिखाई। बेटियों की अस्मिता से समझौता कर राजनीति संभव है। उन्होंने कहा कि राजनीतिक पद पर रहकर इसका विरोध संभव नहीं है, सामाजिक स्तर पर इसका विरोध जारी रहेगा।


 

विज्ञापन

राष्ट्रीय कैंपेन प्रभारी प्रशांत कनौजिया पार्टी से दे चुके हैं इस्तीफा
बता दें कि इससे पहले रालोद के राष्ट्रीय कैंपेन प्रभारी प्रशांत कनौजिया ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने दो पेज का इस्तीफा अपने एक्स अकाउंट पर भी पोस्ट किया था। इसमें उन्होंने कहा कि मैं प्रशांत कनौजिया राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय कैंपेन इंचार्ज पद और प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देता हूं। 

लिखा कि 'भारत को तोड़ने वाली और बाबा साहेब आंबेडकर के संविधान को बर्बाद करने की मंशा रखने वाले भाजपा और आरएसएस का साथ नहीं दे सकता। मुझे नरेंद्र मोदी में श्रद्धेय चौधरी चरण सिंह नहीं बल्कि एक क्रूर तानाशाह नजर आता है'। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें