जानकारी मिलते ही कंकरखेड़ा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। सीओ दौराला पंकज सिंह ने मौके पर जाकर बदमाशों की तलाश में कांबिंग भी की। इंस्पेक्टर कंकरखेड़ा बिजेंद्र सिंह राणा ने बदमाशों की तलाश में तीन जगह दबिश दी लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। फाइनेंस कंपनी के मैनेजर नितेश शर्मा भी मौके पर पहुंच गए। पीड़ित अंकुर से पुलिस ने पूछताछ की और फिर मुकदमा दर्ज कर लिया।
पहले भी हो चुकी इस कंपनी के एजेंट से लूट
चार महीने पहले भारत फाइनेंस कंपनी के एजेंट सोनू निवासी दादरी से रुड़की रोड पर बदमाशों ने लूट की थी। बदमाशों ने 1.30 लाख रुपये एजेंट से लूटे थे। जिसमें सदर बाजार पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लूट का पैसा बरामद कर लिया था।
कंकरखेड़ा में लूट की वारदात के बाद पुलिस ने फाइनेंस कंपनी के एजेंट से लूट करने वाले गिरोह का पता लगाया। बताया गया कि सदर बाजार पुलिस द्वारा भेजे गए तीनों आरोपी अभी जेल में बंद हैं। अब पुलिस दूसरे गैंग पर काम कर रही है।
फाइनेंस कंपनी के एजेंट से दिनदहाड़े लूट करने वाले बदमाशों की तलाश में पुलिस लगी हुई है। जल्द बदमाशों को पुलिस गिरफ्तार करेगी और लूट का पैसा भी बरामद करेंगे। अभी फाइनेंस कंपनी के एजेंट से भी पूछताछ की जा रही है। -अजय कुमार साहनी, एसएसपी