फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूनी टोल प्रकरण: 'टोलकर्मी ने कपिल से पूछा- तू कहीं का जज है? उठाकर फेंक दी सेना की आईडी'; पिता ने बताई आपबीती

Mon, 18 Aug 2025 05:37 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

Meerut News: रविवार रात करीब नौ बजे जब टोल प्लाजा पर कर्मचारियों ने सेना के जवान कपिल को पीटा तो उसके साथ उसके चचेरे भाई शिवम के अलावा पिता कृष्णपाल भी थे। कृष्णपाल ने जो बताया कि वह हैरान करने वाला है। 
विज्ञापन
कपिल के पिता कृष्णपाल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सरूरपुर के भूनी टोल पर हुई सेना के जवान कपिल के साथ मारपीट की पूरी आपबीती उनके पिता कृष्णपाल ने बताई। अमर उजाला से बातचीत में उन्होंने बताया कि जब कपिल को फ्लाइट के लिए छोड़ने जा रहे थे, तो वो भी उसके साथ थे। उनके साथ भी मारपीट की गई। पीड़ित पिता ने बताया कि कपिल के पैरों में ज़्यादा गहरी चोटे हैं, उसे मिलिट्री हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। ग्रामीणों के प्रदर्शन पर उन्होंने कहा कि उनकी कोई खास मांग नहीं है, बस जैसा समाज कहेगा वो वैसा करेंगे।
विज्ञापन

 

सेना का जवान कपिल और उसका भाई शिवम। - फोटो : अमर उजाला
कृष्णपाल ने बताया कि वे भी कपिल और शिवम के साथ थे। टोल प्लाजा वालों से कपिल ने कहा कि मेरी फ्लाइट है, मुझे जल्दी निकाल दो। इस पर टोल कर्मियों ने कहा कि तू कहीं है जज है क्या। इसके बद कपिल ने सेना का कार्ड दिखाया तो उसे फेंक दिया। इसके बाद कहासुनी हो गई। दो युवकों ने कपिल के हाथ पकड़े और आठ-दस लोगों ने उसे रॉड, डंडों और लात-घूंसों से बुरी तरह पीटा। 

ये भी देखें...
Meerut: संगीत सोम ने अफसरों को जमीन पर बैठाया, बोले- सपा-बसपा नहीं, योगी की सरकार है, इलाज कर देंगे    
 
विज्ञापन

इसके बाद कुछ लोगों ने उन्हें बचाकर वहां से निकाला। वहां से वे लोग थाने पहुंचे और रिपोर्ट दर्ज कराई। कृष्णपाल ने बताया कि उन्हें भी आरोपियों ने नहीं बख्शा, उन्हें और शिवम को भी पीटा। बताया कि इस टोल प्लाजा पर आएदिन गुंडागर्दी होती है, लोगों को पीटा जाता है। इन लोगों पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। 



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें