मेरठ के सरूरपुर में गांव गोटका निवासी सेना के जवान कपिल के साथ भूनी टोल प्लाजा पर हुई मारपीट की घटना थमने का नाम नहीं ले रही। बुधवार को भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के पदाधिकारी कपिल के परिजनों से मिलने पहुंचे और उन्हें ढाढ़स बंधाया।
भाकियू नेता निक्की तालियान ने आरोप लगाया कि भूनी टोल पर आए दिन लोगों के साथ मारपीट और मनमानी होती रहती है। उन्होंने कहा कि सिक्योरिटी कंपनी के कर्मचारियों का यही रवैया हमेशा से रहा है। इस बार पुलिस ने कार्रवाई की है, लेकिन कंपनी को ब्लैकलिस्ट करने की मांग भी उठाई गई है।