फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: श्रीराम कथा के लिए भूमि पूजन किया

विज्ञापन
खरखौदा में प्रस्तावित श्रीराम कथा को लेकर भूमि पूजन करते हुए (संवाद)
विज्ञापन
खरखौदा। कस्बे में लल्लू चेयरमैन फार्म हाउस में 16 से 22 जून तक प्रस्तावित श्रीराम कथा के आयोजन को लेकर शुक्रवार को भूमि पूजन व ध्वजारोहण किया गया।
विज्ञापन

श्रीराम कथा के आयोजक अजय त्यागी के अनुसार कस्बा खरखौदा में 15 जून को भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी। 16 से 22 जून तक शाम 3:00 से 6:00 तक श्रीराम कथा का आयोजन होगा। कथावाचक शांतनु महाराज द्वारा कथा का वाचन किया जाएगा। अजय त्यागी के अनुसार कार्यक्रम बड़े स्तर पर होगा इसमें मेरठ सहित आसपास के जिले व अन्य प्रदेशों से भी लोग शामिल होंगे। आयोजक घर-घर पहुंचकर लोगों को निमंत्रण दे रहे हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को लल्लू चेयरमैन फार्म हाउस में मंत्रोच्चारण के साथ भूमि पूजन व ध्वजारोहण किया गया। भूमि पूजन कार्यक्रम में काफी लोगों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में भाजपा के जिला अध्यक्ष हरवीर पाल, जिला उपाध्यक्ष फिरेराम, सुशील चौहान, कुलदीप तोमर, भोपाल प्रधान, भाजपा के खरखौदा मंडल अध्यक्ष मुनेंद्र मावी, उदय प्रताप, अनुज नागर, जिला पंचायत सदस्य अरुण चौधरी, दुष्यंत तोमर, भूदेव सिंह व कमल गिरी महाराज आदि रहे। वहीं कार्यक्रम स्थल पर विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधरोपण भी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें