मेरठ। माध्यमिक शिक्षणेत्तर कर्मचारी एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को नवनियुक्त जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) जगदीश प्रसाद शुक्ला से भेंटकर उनका स्वागत किया। डीआईओएस ने शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को आश्वस्त किया कि उनके हितों की सुरक्षा की जाएगी। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों को दायित्वों एवं कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वहन करना होगा। एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष नीरज पवार ने संगठन की ओर से पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया और कर्मचारियों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया। इस अवसर पर ऋषिपाल सिंह, चंद्रपाल सिंह, संजय कुमार, शीशपाल सिंह, महेंद्र सिंह, गोपाल सिंह, भोला प्रसाद यादव, नीरज कुमार, विकास कुमार, सोहनपाल, युवराज, नामित शर्मा सहित अन्य मौजूद रहे। संवाद