एसएसपी से शिकायत करने पहुंचे भीम आर्मी कार्यकर्ता
- फोटो : अमर उजाला
भीम आर्मी भारत एकता मिशन के कार्यकर्ताओं ने कोतवाली नकुड़ के एक दरोगा पर अभद्रता करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि छेड़छाड़ के मामले में बयान दर्ज कराने गई लड़की के साथ भी दरोगा ने गलत भाषा का प्रयोग किया। मामले में एसएसपी से कार्रवाई की मांग की गई है।
सहारनपुर जनपद में कोतवाली नकुड़ क्षेत्र के एक गांव निवासी नाबालिग लड़की के साथ गांव के ही कुछ युवकों ने छेड़छाड़ की थी, जिनके खिलाफ कोतवाली में मामला दर्ज कराया गया था। इस मामले में शनिवार को भीम आर्मी के राष्ट्रीय महासचिव कमल सिंह वालिया और जिलाध्यक्ष रोहित राज गौतम के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने एसएसपी से मुलाकात की। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को परिजन पीड़ित लड़की को लेकर बयान दर्ज कराने नकुड़ कोतवाली गए थे। उनके साथ भीम आर्मी के कार्यकर्ता भी मौजूद थे।
यह भी पढ़ें: गुरु रविदास मंदिर तोड़े जाने के विरोध में भीम आर्मी का प्रदर्शन, राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन
आरोप है कि दरोगा ने कार्यकर्ताओं के साथ अभद्रता की और बयान दर्ज कराने के दौरान लड़की से भी अच्छा व्यवहार नहीं किया। आरोप है कि दरोगा ने भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं को जेल भिजवाने की धमकी देते हुए जाति सूचक शब्द कहे। एसपी देहात विद्या सागर मिश्र ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है। आरोप सही पाए गए तो दरोगा के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/