उन्होंने कहा जब वीर हनुमान हमारे पूर्वज हैं तो मंदिर भी हमारे हुए। अयोध्या दौरे के सवाल पर चंद्रशेखर ने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर मुद्दे पर तनावपूर्ण माहौल बना दिया गया, जिससे वहां का दलित, मुसलमान और पिछड़े असुरक्षित महसूस कर रहे थे।
अयोध्या के प्रशासन से मांग रखी गई कि असुरक्षा के माहौल में किसी का उत्पीड़न नहीं हो। बसपा सुप्रीमो मायावती द्वारा भीम आर्मी का विरोध किए जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि यह पारिवारिक मामला है। उन्होंने कहा कि जो निर्दोष दलित जेलों में हैं उनकी रिहाई को पूरे देश में भीम आर्मी आंदोलन चलाएगी। मुजफ्फरनगर क्रांति धरा है, यहां से आज से आंदोलन का आगाज हो गया है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/