यात्रा में कार्यकर्ताओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। विधायक डॉ. सोमेन्द्र तोमर ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि देश व प्रदेश सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी लोगो को घर घर जाकर देनी है, जिससे सभी लोगों को योजनाओं का लाभ मिल सके। यह पदयात्रा 1 दिसंबर से 15 दिसंबर तक चलेगी। पदयात्रा का उद्देश्य पार्टी कार्यकर्ताओं को एकजुट करना और ग्रामीण क्षेत्रो में पार्टी के कार्यक्रमो को पहुंचाना है। साथ ही योजना के लाभार्थियों को सम्मानित करना हैं।
मेरठ दक्षिण विधानसभा के संयोजक डॉ वकुल रस्तोगी ने बताया कि प्रत्येक मंडल से दो-दो टोली बनाई गई है प्रत्येक टोली में 25- 25 कार्यकर्ता घर घर जाकर लोगो से मिलेंगे और योजनाओ का प्रचार- प्रसार व लाभार्थियों को सम्मानित करेंगे। मेरठ हापुड़ लोकसभा संचालन समिति के संयोजक जयकरण गुप्ता ने सभी कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया।
इस मौके पर मंडल अध्यक्ष संजीव शर्मा, राजीव गोयल, सुरेन्द्र भड़ाना, प्रवेश गुमी, महिला मोर्चा अध्यक्ष वर्षा कौशिक, महामंत्री संजना वत्स रस्तोगी, मेरठ दक्षिण विधानसभा के कमल संदेश पद यात्रा के संयोजक राकेश शर्मा, वीर सिंह सैनी, ललित मोरल, सचिन त्यागी, दीपक वर्मा, दिनेश रोड़ी, हर्षित त्यागी आदि मौजद रहे।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/