फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत बंद: मेरठ में पुलिस चौकी फूंकी, गोली लगने से युवक घायल

Mon, 02 Apr 2018 11:55 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
मेरठ में दलितों का बवाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एससी एसटी एक्ट में बदलाव के फैसले के विरोध में आज दलित समाज के सैकड़ों लोगों ने कंकरखेड़ा में पुलिस चौकी में आग लगा दी। इसके अलावा शोभापुर में दलितों ने गोलियां चला दी। जिसमें एक युवक को गोली लगी है। उसके बाद हाईवे पर वाहनों में तोड़फोड़ कर दी कंकरखेड़ा के बाजार को बंद कर दिया। सरधना रोड पर जाम लगाते हुए नारेबाजी की। 
विज्ञापन


कचहरी स्थित अंबेडकर चोक पर  डॉ भीमराव अंबेडकर समाज उत्थान समिति के बैनर तले सैकड़ों की संख्या में लोगों ने धरना देते हुए प्रदेश सरकार व केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी। मवाना रोड पर सैकड़ो लोगों ने अंबेडकर चौराहे की तरफ कूच किया। बिजली बंबा चौकी पर भी गुस्साए लोगों ने नारेबाजी की। 

शहर और देहात के मुख्य मार्गों पर आक्रोशित भीड़ सड़क पर उतर आई। प्रदेश सरकार और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। शहर और देहात के मुख्य स्थानों पर भारी संख्या में पुलिस और पीएसी तैनात की गई है। कंकर खेड़ा में एसपी सिटी मान सिंह चौहान, एसपी क्राइम फोर्स के साथ हैं। 
विज्ञापन


अंबेडकर चौक पर एसपी देहात राजेश कुमार तैनात किए गए हैं। अंबेडकर चोक पर  डॉ भीमराव अंबेडकर समाज उत्थान समिति की तरफ से कहा कि आरएसएस के लोग घुस गए और व्यवधान डाला।
विज्ञापन

रेल रोकी - फोटो : अमर उजाला
भारत बंद के दौरान तेली समाज के लोग लाठी-डंडों से लैस होकर सड़क पर उतरे। बाजार से निकलते हुए जमकर नारेबाजी की। कुछ दुकानों में तोड़फोड़ भी की। जिससे बाजार में अफरा-तफरी का माहौल हो गया।

मेरठ में दलितों ने शोभापुर पलिस चौकी में आग लगा दी। हाइवे पर बसों में भी आग लगाने की खबर है। रुड़की बाईपास पूरी तरह जाम कर दिया गया है। रालोद नेता अजित सिंह भी जाम में फंस गए। मेरठ में जगह-जगह जाम लगा है। दलित हाथ में डंडे-झंडे लेकर सड़क जाम कर रहे हैं। 

कंकरखेड़ा के शोभापुर में दलितों ने गोलियां चला दी, जिसमें एक युवक को गोली लगी है। इसी दौरान दलितों ने आगजनी भी की है। इसको लेकर पुलिस फोर्स अलर्ट हो गया है। मवाना रोड, रुड़की रोड, गढ़ रोड और हापुड़ रोड पर दलित हंगामा कर रहे हैं। 

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें