फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीजेपी सांसद साक्षी महाराज पर उलेमा का बड़ा हमला, जुमलेबाजी से नहीं बल्कि कानून से चलता है देश

Mon, 02 Apr 2018 10:35 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
दारुल उलूम के उलेमा ने बीजेपी सांसद पर बड़ा हमला बोला है। उलेमा ने कहा कि साक्षी महाराज का बयान देश के हिंदू मुस्लिमों को आपस में लड़वाने वाला है। देश जुमलेबाजी से नहीं बल्कि कानून से चलता है। 
विज्ञापन


बिहार दंगों का ठीकरा मुसलमानों के सिर फोड़ने वाले बीजेपी सांसद साक्षी महाराज के बयान पर देवबंदी उलेमा ने नाराजगी जताई है। उलेमा का कहना है कि सांसद का बयान मुल्क में नफरत फैलाने और हिंदू मुस्लिमों को आपस में लड़वाने वाला है। 

दारुल उलूम फारुकिया के शिक्षा प्रभारी मौलाना रहमतुल्लाह नूर ने कहा कि मुल्क जुमलेबाजी से नहीं बल्कि कानून से चलता है। साक्षी को विवादित और गैर कानूनी बयान देने का शौक है। सांसद होने के बावजूद वो जिस तरह के बयान देते हैं, उसे किसी भी सूरत में दुरुस्त नहीं ठहराया जा सकता। 
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने साक्षी महाराज जैसे लोगों को देश के अमनो अमान के लिए नुकसानदेह बताते हुए कहा कि एक के बाद एक सामने आ रहे बयान सिर्फ 2019 के चुनाव की तैयारी है। ताकि हिंदू मुस्लिम फसाद कराकर लाभ उठाया जा सके। 

उन्होंने साक्षी महाराज को नसीहत दी कि वह अपने पद और संसद की गरिमा को ध्यान में रखकर बयानबाजी करें। साथ ही सरकार ने उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें