भाकियू ने स्कूली बच्चों के साथ डीएम ऑफिस पर दिया धरना
- फोटो : अमर उजाला
भाकियू स्कूली वाहनों की समस्या को लेकर छात्रों और अभिभावकों के साथ डीएम ऑफिस पर पहुंची थी। भाकियू प्रतिनिधिमंडल के साथ समस्या रखने आए छात्रों को अफसरों ने कमरे में अंदर ही बंद कर लिया।
भाकियू के धरने में आए स्कूल बच्चे बयान होने पर फूट-फूटकर रोए।
इस पर कार्यकर्ताओं में आक्रोश भड़क गया। भाकियू ने पदाधिकारियों से धक्कामुक्की कर डाली। वहीं मध्यस्थता के लिए पहुंचे सिटी मजिस्ट्रेट को बैरंग लौटा दिया। शुक्रवार को सहारनपुर मंडल के भाकियू कार्यकर्ता भी कलेक्ट्रेट पहुंचेंगे।
इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जमकर किया हंगामा। वहीं राकेश टिकैत अपने पैर में जंजीर बांधकर ताला लगाकर डीएम कार्यालय के बाहर धरना देकर बैठे। अधिकारियों ने कलेक्ट्रेट में भारी पुलिस बल तैनात किया है।
वहीं प्रशासन की ओर से कोई वार्ता नहीं होने पर भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत में डीएम दफ्तर पर अनिश्चितकालीन धरना दिए जाने की घोषणा की।एसडीएम सदर कुमार धर्मेंद्र ने सदर तहसील में धारा 144 लागू की और एक साथ लोगों के एकत्र होने पर रोक लगाई।