फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: आदिनाथ जैन मंदिर में हुआ भक्तामर पाठ

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

मेरठ। फूलबाग कॉलोनी स्थित आदिनाथ दिगंबर जैन पंचायती मंदिर में रविवार को सुबह मंदिर के शिखर पर 11 नए ध्वज फहराए गए। श्रद्धालुओं ने न्योछावर राशि देकर पुण्य अर्जन किया। संध्या में 48 दीपकों के साथ भक्तामर पाठ किया। यह सौभाग्य सलय जैन और आयुषी जैन के परिवार को प्राप्त हुआ।
समाज के मंत्री नवीन जैन ने बताया कि भक्तामर स्तोत्र में अपार शक्तियां निहित हैं। यह स्तोत्र भगवान आदिनाथ की महिमा और गुणों का वर्णन करता है। नियमित पाठ से व्यापार में उन्नति मिलती है। अध्यक्ष हेमंत जैन के नेतृत्व में संस्कृत के 48 श्लोकों के साथ रिद्धि सिद्धि मंत्रों द्वारा दीपकों को स्वास्तिक मांडले पर विराजमान किया गया। विनोद जैन सहित अन्य जयकारे लगाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंदिर में सामूहिक आरती हुई और श्रद्धालुओं ने अंशिका मस्तक पर लगाई। राजेंद्र जैन ने जैन धर्म पर लघु दृष्टांत प्रस्तुत किया। अंत में लकी ड्रॉ के माध्यम से समयबद्धता पुरस्कार वितरित किए गए। वीरेश जैन और संजीव जैन ने पुरस्कार प्रदान किया। कार्यक्रम में नवीन, संजय, अतुल, सौरभ, पीयूष, जिनेंद्र, रमेश, मुकेश, उषा, पूजा, प्रमिला रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें