मेरठ। शाइनिंग स्टार्स क्लब ने रविवार को क्रिस्टल पैलेस के पास स्थित होटल में मासिक सभा का आयोजन किया गया। सभा में दिवाली के उपलक्ष्य में डांडिया नृत्य किया। शालू गुप्ता ने कार्यकारिणी के सदस्यों के साथ प्रार्थना से कार्यक्रम की शुरूआत की। श्वेता ने सभी सदस्यों का स्वागत किया। मंच संचालन प्रियंका ने किया। पारुल और संतोष ने सभी महिलाओं को तंबोला खिलाया। इसके साथ ही अन्य गेम्स खेले गए। सभी ने डीजे पर डांस किया और एक-दूसरे को दिवाली की शुभकामनाएं दीं। रेनू, भावना, सविता, दीपा, लता, सीमा, शालू गुप्ता, सुषमा, मंजू, निशा, आशा, शर्मिला, सीमा, भावना, शैनी, सपना, नेहा, नीलिमा और अर्चना आदि सभा में उपस्थित रहीं। संवाद