फूलबाग कालोनी जैन मंदिर में भक्ताम्बर पाठ में शामिल जैन समाज के लोग
मेरठ। फूलबाग कॉलोनी स्थित श्री आदिनाथ दिगंबर जैन पंचायती मंदिर में 48 दीपों से भक्तामर महाअर्चना हुई। इसका सौभाग्य अर्चना जैन, संजय जैन, अमोघ जैन, श्रेया जैन, सुहानी जैन परिवार को मिला। समाज के मंत्री नवीन जैन ने बताया कि यह महाअर्चना संध्या में वेदी में विराजमान श्री आदिनाथ भगवान की अतिश्यकारी मूर्ति के सम्मुख की जाती है।
नवीन जैन ने कहा कि इस काव्य के 31वें श्लोक को प्रतिदिन सुबह 27 बार पढ़ने से राजनीति में सम्मान मिलता है। चर्म रोगों से छुटकारा मिलता है। अध्यक्ष हेमंत जैन ने 48 श्लोकों के साथ दीपकों को स्वास्तिक के मांडले पर अर्पित किया गया। आरके जैन ने शास्त्र सभा में जैन धर्म के सिद्धांतों पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में समयबद्धता के लिए संजय जैन को पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर अतुल, जिनेंद्र, पीयुष, प्रमोद, योगेंद्र, रमेश, विनय, मयंक, जेके जैन, उषा, आशा, अंजू, नीलम रहीं।