फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: जैन मंदिर फूलबाग कॉलोनी में हुई भक्तामर महाअर्चना

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

मेरठ। आदिनाथ दिगंबर जैन पंचायती मंदिर फूलबाग कॉलोनी में रविवार को भक्तामर महाअर्चना का आयोजन किया गया। भक्तामर स्तोत्र के 48 श्लोकों का पाठ किया गया। इस वर्ष आयोजन कराने का सौभाग्य वीरेश जैन, आशा जैन, ओशो जैन, स्वाति जैन परिवार को प्राप्त हुआ।
विज्ञापन

समाज के मंत्री नवीन जैन ने बताया कि भक्तामर स्तोत्र जैन धर्म का अत्यंत प्रसिद्ध और चमत्कारी स्तोत्र माना जाता है। इसकी रचना सातवीं शताब्दी में आचार्य मानतुंग ने भगवान आदिनाथ की स्तुति में की थी। वेदी में विराजमान भगवान आदिनाथ की प्रतिमा के समक्ष महाअर्चना संपन्न हुई। कार्यक्रम में भगवान आदिनाथ की महिमा, गुणों एवं शक्तियों का गुणगान किया गया। अध्यक्ष हेमंत जैन ने भक्तामर स्तोत्र के श्लोकों का उच्चारण किया। वहीं विनोद जैन ने स्वास्तिक मंडल पर दीप प्रज्ज्वलित कराए। सामूहिक आरती कर मंगल कामना की गई। राजेंद्र जैन ने शास्त्र सभा में जैन धर्म की महिमा पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर नवीन, विनोद, संजय, रमेश, रजत, मयंक, अतुल, अन्वीक्ष, जिनेंद्र, मुकेश, सौरभ, उषा, सुषमा रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें