फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: वन विभाग की कार्रवाई के विरोध में भाकियू कार्यकर्ता देंगे गिरफ्तारी

विज्ञापन
वन विभाग द्वारा किसानों पर मुकदमें के बाद भाकियू धनसिंह कोतवाल के राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन गुर्जर
विज्ञापन
- आज बड़ी संख्या में किसान, महिलाएं और बच्चे हस्तिनापुर थाने पहुंचेंगे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

हस्तिनापुर। खादर क्षेत्र में गंगा पार स्थित गांव खेड़ी कला में किसानों और वन विभाग के बीच चल रहा भूमि विवाद अब तूल पकड़ता जा रहा है। मंगलवार को भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन गुर्जर के नेतृत्व में वन रेंज कार्यालय पर जोरदार हंगामा किया गया। किसानों ने आरोप लगाया कि उनकी भूमि पर वन विभाग जबरन कब्जा करने का प्रयास कर रहा है।प्रदर्शन के बाद वन क्षेत्राधिकारी खुशबू उपाध्याय की तहरीर पर बुधवार को पुलिस ने चार नामजद और 35 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी। इसके बाद भाकियू ने कड़ा रुख अपनाते हुए आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी है।
बुधवार को जारी वीडियो संदेश में पवन गुर्जर ने वन विभाग के अधिकारियों पर मनमानी करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में अनुसूचित जाति के लोगों को डराया-धमकाया जा रहा है। आरोप लगाया कि वन क्षेत्राधिकारी द्वारा हथियार होने की बात कहकर लोगों को भयभीत किया जा रहा है। उन्होंने हस्तिनापुर रेंजर पर भी गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि किसानों और दलित समुदाय का शोषण किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

भाकियू नेता ने आरोप लगाया कि वन विभाग ने किसानों और संगठन के कार्यकर्ताओं के खिलाफ झूठी प्राथमिकी दर्ज कराई है। उन्होंने कहा कि जब संगठन के लोग वन कार्यालय पहुंचे थे, उस दौरान वहां तैनात एक वन कर्मी ने कथित रूप से शराब के नशे में महिलाओं और कार्यकर्ताओं से अभद्रता की। इस संबंध में थाना प्रभारी की मौजूदगी में कार्रवाई का आश्वासन दिया गया था और 10 दिन का समय भी दिया गया था लेकिन इसके विपरीत प्राथमिकी दर्ज करा दी गई।
विज्ञापन

पवन गुर्जर ने एलान किया कि दर्ज प्राथमिकी के विरोध में शुक्रवार को बड़ी संख्या में किसान, महिलाएं और बच्चे हस्तिनापुर थाने पहुंचकर स्वेच्छा से गिरफ्तारी देंगे। उन्होंने जिले के कार्यकर्ताओं और किसानों से आंदोलन में शामिल होने की अपील करते हुए कहा कि यह लड़ाई किसानों के हक और सम्मान की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें