फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ: सिवाया टोल पर भाकियू कार्यकर्ताओं का हंगामा, तीखी नोकझोंक, आधे घंटे तक कराया टोल फ्री

Fri, 30 Aug 2019 01:43 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
भाकियू कार्यकर्ताओं ने टोल फ्री कराया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बुलंदशहर से मुजफ्फरनगर धरने में शामिल होने जा रहे भाकियू कार्यकर्ताओं ने सिवाया टोल प्लाजा पर हंगामा कर दिया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने टैक्स मांगने का विरोध करते हुए टोल की छह लाइनों को फ्री करा दिया। इसको लेकर कार्यकर्ताओं और टोल कर्मियों के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई। 

विज्ञापन


वहीं कुछ कार्यकर्ताओं ने बस को लेन के बीच में खड़ा कर दिया और कार को लेन के आगे खड़ा कर दिया। बताया गया कि इस दौरान करीब आधे घंटे तक सिवाया टोल फ्री रहा।

यह भी पढ़ें: पश्चिमी यूपी में हाईकोर्ट बेंच की मांग तेज, वकीलों ने कराया 'टोल फ्री', जमकर की नारेबाजी
विज्ञापन


यह भी बताया जा रहा है कि कार्यकर्ता बुलंदशहर से बस में हॉकी, लाठी-डंडे और तलवार आदि लेकर धरने में शामिल होने जा रहे हैं। पदाधिकारियों का कहना है कि मुजफ्फरनगर प्रशासन की ईंट से ईंट बजा देंगे। उन्होंने कहा कि अगर सिवाया टोल प्लाजा पर भाकियू कार्यकर्ताओं की गाड़ी से टैक्स वसूला गया तो यही धरना दे दिया जाएगा।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मुआवजे की मांग को लेकर भाकियू का हंगामा, आधा घंटे तक कराया टोल फ्री

उधर, सूचना पर पहुंची पुलिस ने बस को लाइन से हटवाया। टोल के सुरक्षा अधिकारी मनिंदर विहान ने बताया कि कार्यकर्ताओं से कोई टैक्स नहीं वसूला गया है। सभी गाड़ियों को फ्री निकाला जा रहा था उसी समय कुछ कार्यकर्ताओं ने जबरन कार्यकर्ताओं के साथ अभद्रता कर टोल पर हंगामा किया।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें