फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पताल की दूसरी मंजिल से छलांग लगाने वाले मरीज की मौत, परिजनों ने लगाया ये आरोप

Fri, 30 Aug 2019 01:10 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
अस्पताल में घायल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मेरठ के एक निजी अस्पताल में भर्ती एक मरीज गुरुवार रात को हॉस्पिटल की छत से कूद गया था। वहीं शुक्रवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। मृतक के परिजनों का आरोप है कि हॉस्पिटल में खिड़की नहीं होने की वजह से युवक की मौत हुई है। अस्पताल प्रशासन के खिलाफ तहरीर देने की तैयारी चल रही है।

विज्ञापन


ये था पूरा मामला
बता दें कि लालकुर्ती थाना क्षेत्र के जैन मेडिकल एंड आई सेंटर (अस्पताल) की दूसरी मंजिल से गुरुवार देर रात एक मरीज कूद गया। सिर में गंभीर चोट लगने पर उसे आनंद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 

यह भी पढ़ें: कोर्ट मैरिज, गिरफ्तारी के डर से तीन मंजिला छत से कूदा प्रेमी युगल
विज्ञापन


बताया गया कि अनिल नाम का यह मरीज देर रात 1:30 बजे अचानक दूसरी मंजिल पर पहुंचा और बड़बड़ाते हुए कूद गया। सिर में चोट लगने के बाद भी बड़बड़ाता रहा। इस घटना के बाद हड़कंप मच गया। मरीज अनिल को एंबुलेंस से पहले सुशीला जसवंत और फिर आनंद अस्पताल ले जाया गया था। हालांकि यह मरीज किस वजह से कूदा, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। 
विज्ञापन


वहीं पुलिस के अनुसार जिस अस्पताल में अनिल को भर्ती कराया गया था, उस अस्पताल में अनिल का पता भी नहीं मिला। अस्पताल के रजिस्टर में अनिल के पते के स्थान पर केवल रुड़की रोड ही लिखा है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें