फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ कैंट स्टेशन पर भाकियू तोमर गुट की पंचायत, कृषि कानूनों के विरोध में धरने पर बैठे किसान

Tue, 12 Jan 2021 03:34 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
कैंट स्टेशन पर प्रदर्शन करते किसान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के मेरठ में भारतीय किसान यूनियन संजीव तोमर गुट ने मंगलवार को कृषि कानूनों के विरोध में हंगामा किया। वहीं मंडल अध्यक्ष पदम सिंह के नेतृत्व में हजारों किसान ट्रैक्टर-ट्रॉली पर सवार होकर कैंट स्टेशन पहुंचे। सभी किसान कृषि कानूनों के विरोध में धरना-प्रदर्शन पर बैठ गए हैं।

विज्ञापन


किसान कैंट स्टेशन के मैदान में दरी बिछाकर पंचायत के लिए बैठ गए हैं। सभी किसान तीनों कानूनों का विरोध कर रहे हैं। किसानों की मांग है कि केंद्र सरकार द्वारा तीनों कृषि कानूनों को वापस लिया जाए। किसानों के गन्ने का रेट घोषित किया जाए। किसानों के गन्ने का पिछला वर्ष का बकाया भुगतान तुरंत किया जाए, जो किसान आंदोलन में शहीद हुए उन किसानों को शहीद का दर्जा दिया जाए। साथ ही कहा कि शहीद हुए किसानों के परिवार को 50 लाख का मुआवजा दिया जाए। 

किसानों का कहना है कि हर किसान 26 जनवरी के दिन परेड के दौरान अपने-अपने ट्रैक्टर लेकर दिल्ली पहुंचेंगे और इस बार 26 जनवरी पर ट्रैक्टर द्वारा परेड की जाएगी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: जासूसी में गिरफ्तार पूर्व सैनिक का मेरठ से बड़ा कनेक्शन, खुफिया विभाग सतर्क, जल्द खुलेंगे गहरे राज
विज्ञापन


इस दौरान कैंट स्टेशन पर एसपी कैंट सूरज राय, सीओ दौराला संजीव कुमार दीक्षित, एसीएम सुनीता सिंह के अलावा पीएससी, आरपीएफ और जीआरपी की पुलिस तैनात रही। वहीं भारतीय किसान यूनियन तोमर गुट के पदाधिकारियों ने एसीएम सुनीता सिंह को ज्ञापन देने के बाद धरना खत्म कर दिया।

यह भी पढ़ें: राष्ट्रीय युवा दिवस: मिलिए इन युवाओं से, जिन्होंने अलग-अलग क्षेत्र में कमाया बड़ा नाम, तस्वीरें

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें