संवाद न्यूज एजेंसी
मवाना। भारतीय किसान यूनियन 11 अगस्त को मंडलायुक्त कार्यालय का घेराव करेगी। इस संबंध में कई गांवों में बैठक की गई। जिसमें किसानों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर सफल बनाने का आह्वान किया।
किसानों की स्मार्ट मीटर, ट्यूबवेल मीटर, गन्ना भुगतान, गन्ना मूल्य आदि किसान संबंधी 150 मांगों को उठाया जाएगा। घेराव के लिए जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी ने किसानों से संपर्क करना शुरू कर दिया है। मंगलवार को जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी ने मुबारिकपुर नरेश मवाना के आवास पर ग्रामीणों के साथ बैठकर कर सभी से एकजुट होकर मेरठ चलने का आह्वान किया। जिलाध्यक्ष ने बताया कि किसान किसी भी सूरत में स्मार्ट मीटर नहीं लगवाएंगे और किसान संबंधी जनपद मेरठ की सभी 150 समस्याओं का समाधान कराकर ही रहेंगे। नरेश चौधरी ने सभी से मजबूती के लिए चलने का आह्वान किया। अध्यक्ष बबलू तालियान के आवास पर भी किसानों के साथ बैठक कर सभी से कमिश्नरी घेराव में चलने का आह्वान किया। जिलाध्यक्ष ने पहाड़पुर, निलोहा, पिलोना, रानी नंगला आदि में किसानों से संपर्क कर सभी से घेराव में शामिल होने को कहा। इस मौके पर हर्ष चहल, अनूप यादव, नरेश मवाना, बबलू तालियांन, मनोज खत्री, सहेंद्र, मदनपाल, कपिल, मोहित आदि शामिल रहे।