फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएमए में दो दिवसीय मेले का आयोजन, बच्चों ने लगाए स्टॉल

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीपुरम। दयावती मोदी अकादमी परिसर में वाणिज्य विभाग के तत्वावधान में दो दिवसीय मेला आयोजित किया गया। प्रधानाचार्य डॉ. ऋतु दीवान ने मेले का निरीक्षण किया और विद्यार्थियों द्वारा स्टॉल में रखे गए सामान की जानकारी ली।
विज्ञापन

डॉ. ऋतु दीवान ने फीता काटकर व दीप प्रज्ज्वलित कर मेले का शुभारंभ किया। मेले का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में व्यापारिक कौशल, विपणन ज्ञान और उद्यमिता का ज्ञान देना रहा। मेले में विभिन्न वस्तुओं के स्टॉल लगाए गए, जिनमें विद्यार्थियों ने हस्तशिल्प, खाद्य सामग्री, परिधान, आभूषण, किताबों जैसी वस्तु को प्रदर्शित कर विक्रय की। व्यापार से संबंधित प्रतियोगिता और कार्यशाला भी आयोजित की गईं। प्रधानाचार्य ने विद्यार्थियों के सामूहिक प्रयास की सराहना की। कहा कि इस प्रकार के आयोजन विद्यार्थियों को वास्तविक व्यापारिक वातावरण का अनुभव कराते हैं और आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा देते हैं। कार्यक्रम में उप-प्रधानाचार्य विवेक सिंह यादव, वाणिज्य विभागाध्यक्ष अनिल कुमार का विशेष सहयोग रहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें