फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजनौर: भाकियू का कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन, कार्यालय में बांधे पशु, पुलिस से झड़प

Mon, 27 May 2019 05:09 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
प्रदर्शन कर रहे भाकियू कार्यकर्ताओं को रोकती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बिजनौर में भाकियू के जुलूस को प्रदर्शनी चौक पर पुलिस ने बेरियर लगाकर रोकने का प्रयास किया। इस दौरान किसान कार्यकर्ताओं की पुलिस से तीखी झड़प हुई। एक किसान ने ट्रैक्टर चढ़ाकर बैरियर तोड़ डाला। इसके बाद किसानों का समूह कलक्ट्रेट पहुंच गया। यहां मांगें पूरी करने के लिए जमकर हंगामा किया। 

विज्ञापन


भाकियू का प्रदेश स्तरीय आंदोलन सोमवार को बारह बजे कलक्ट्रेट में हुआ। आंदोलन में सैकड़ों की संख्या में किसान शामिल होकर बिजनौर कलक्ट्रेट पहुंच गए। भाकियू के प्रदेश महासचिव राकेश टिकैत सहित वैस्ट यूपी के 28 जिलों के अध्यक्ष भी आंदोलन में शामिल होने पहुंचे।

पुलिस व प्रशासन की हठधर्मिता के चलते किसानों ने कलेक्ट्रेट में लाकर पशु बांध दिए। भारी पुलिस फोर्स होने के बावजूद किसानों को रोका नहीं जा सका।

Trending Videos
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट में मौजूद भाकियू कार्यकर्ता ओर बांधे गए पशु - फोटो : अमर उजाला
जिलाध्यक्ष दिगंबर सिंह के अनुसार शासन, प्रशासन किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए कोई ध्यान नहीं दे रहा है। थाने से किसान का ट्रैक्टर व रोटावेटर चोरी हो जाता है और प्रशासन के कानों पर जूं तक नहीं रेंग रही है। मंडावर में एक किसान से दरोगा ने ही लूट की। इसके बाद भी किसानों का ही उत्पीड़न किया जा रहा है। 

किसानों का कहना है कि किसानों का गन्ना भुगतान अब तक नहीं किया गया है, लेकिन उनकी आरसी काटी जा रही है। कोई भी किसानों की समस्याओं का समाधान करने में दिलचस्पी नहीं दिखा रहा है। 

इन सभी मांगों को लेकर सैकड़ों किसान गांव रशीदपुर गढ़ी के चौराहे पर एकत्र हुए और यहां से कलक्ट्रेट पहुंच गए। किसान अपने खाने-पीने का सामान लेकर कलक्ट्रेट पहुंचे। उनका कहना है कि जब तक किसानों की मांग पूरी नहीं होगी तब तक संगठन का आंदोलन जारी रहेगा।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें