भाकियू अराजनैतिक के कार्यकर्ता तहसीलदार को सीएम के नाम ज्ञापन देते हुए। (मवाना)
मवाना। भाकियू संघर्ष मोर्चा के जिलाध्यक्ष ठाकुर नवनीत चौहान व भाकियू अराजनीतिक के नगर अध्यक्ष सुरेंद्रपाल सिंह चौहान को पुलिस ने नजरबंद कर दिया। इस कारण वह किसानों की समस्याओं के संबंध में मुजफ्फरनगर में मुख्यमंत्री को ज्ञापन देने नहीं जा सके। अधिकारियों ने दोनों संगठनों के पदाधिकारियों से मुख्यमंत्री के नाम मवाना में ज्ञापन लिए।
नवनीत चौहान कार्यकर्ताओं के साथ अपने आवास से जुलूस के रूप में मवाना तहसील पहुंचे और मुख्यमंत्री के नाम सीओ पंकज लवानिया और नायब तहसीलदार राहुल मलिक को नौ सूत्रीय ज्ञापन दिया। ज्ञापन देने वालों में पवन चौहान, गोपाल चौहान, अनुभव चौधरी, शनि प्रताप, मोहित गुर्जर, बिजेंद्र प्रजापति, विकास कश्यप, मुकुल चौहान, धूप सिंह आदि रहे।
वही, सुरेंद्रपाल सिंह चौहान ने कार्यकर्ताओं के साथ कार्यालय पर तहसीलदार को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया। पूर्व जिला महासचिव कुश चौधरी को पुलिस ने गांव तिगरी, तहसील प्रभारी विपुल चौधरी को गांव भैंसा में नजरबंद किया। ज्ञापन के समय दोनों को पुलिस कार्यालय पर लेकर पहुंची। ज्ञापन देने वालों में जयविंद्र चौधरी, नीटू चौधरी, विक्रांत चौहान, जावेद चौधरी, संजीव चौहान, अरुण भाटी, नितिन चौहान, अंकित धामा, शहजाद राजपूत आदि रहे।
भाकियू अराजनैतिक के कार्यकर्ता तहसीलदार को सीएम के नाम ज्ञापन देते हुए। (मवाना)